ताजमहल





ताजमहल

ताजमहल- सन्  निर्माण 1632 से 1653 ई आगरा, उत्तर प्रदेश राज्य, भारत में स्थित है। ताजमहल आगरा शहर के बाहरी इलाके में यमुना नदी के दक्षिणी तट पर बना हुआ है। ताजमहल मुग़ल शासन की सबसे प्रसिद्ध स्मारक है। सफ़ेद संगमरमर की यह कृति संसार भर में प्रसिद्ध है और पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। ताजमहल विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है। ताजमहल एक महान् शासक का अपनी प्रिय रानी के प्रति प्रेम का अद्भुत शाहकार है। ताजमहल का सबसे मनमोहक और सुंदर दृश्य पूर्णिमा की रात को दिखाई देता है।



ताजमहल का इतिहास

मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने ताजमहल को अपनी पत्नी अर्जुमंद बानो बेगम, जिन्हें मुमताज़ महल भी कहा जाता था, की याद में बनवाया था। ताजमहल को शाहजहाँ मुमताज़ महल की क़ब्र के ऊपर बनवाया था । मृत्यु के बाद शाहजहाँ को भी वहीं दफ़नाया गया। मुमताज़ महल के नाम पर ही इस मक़बरे का नाम ताजमहल पड़ा। सन् 1612 ई. में निकाह के बाद 1631 में प्रसूति के दौरान बुरहानपुर में मृत्यु होने तक अर्जुमंद शाहजहाँ की अभिन्न संगिनी बनी रहीं । मुमताज़ महल के रहने के लिए दिवंगत रानी के नाम पर मुमताज़ा बाद बनाया गया, जिसे अब ताज गंज कहते हैं और यह भी इसके नज़दीक निर्मित किया गया था। ताजमहज मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। ताजमहल के निर्माण में फ़ारसी, तुर्क, भारतीय तथा इस्लामिक वास्तुकला का सुंदर सम्मिश्रण किया गया है। 1983 ई. में ताजमहल को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है। ताजमहल का श्वेत गुम्बद एवं टाइल आकार में संगमरमर से ढका केन्द्रीय मक़बरा वास्तु सौंदर्य का अप्रीतम उदाहरण है।

ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

FOUNDER OF AWGP

चंद्रयान महत्वपूर्ण जानकारी

नवयुग का अखंडदीप कविता

महाभारत से सीख

G20 महत्वपूर्ण जानकारी

श्री राम स्मृति उपवन (देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिषर: हरिद्वार (उत्तराखण्ड )

बिलेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार (उत्तराखंड)

गुरुदेव के प्रथम जन्म अखिल विश्व गायत्री परिवार

चंद्रयान 3 कविता

सनातन संस्कृति की पूजा पद्धति का वैज्ञानिक प्रतिपादन