श्री राम स्मृति उपवन (देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिषर: हरिद्वार (उत्तराखण्ड )
श्री राम स्मृति उपवन
श्री राम स्मृति उपवन इस उपवन की स्थापना -पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जन्मशताब्दी के अवसर पर वृक्ष गंगा अभियान द्वारा सितंबर 2011 मैं परम आदरणीय श्रद्ध डॉक्टर प्रणव पण्ड्या जी द्वारा स्थापित किया गया था। इस उपवन को एक्यूप्रेशर पार्क के नाम से भी जाना जाता है।
पवन की स्थापना का उद्देश्य - इस उपवन की
स्थापना का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं का महत्त्व समझा कर प्रकृति के प्रति एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना है।
और दूसरे शब्दों में कहा जाये तो इस उपवन की स्थापना का भूल उद्देश्य है पर्यावरण में संतुलन लाना और लोगो को उसके प्रति जागरूक करना।
उपवन में उपलब्ध सुविधाएँ - उपवन में कई
प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है, जिस में कुछ प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार है।
1. स्वास्थ्य सुविधायें ।
2. दर्शनीय स्थल ।
उपवन में उपलब्ध सुविधाओं को अगर वर्गीकृत किया जाए तो ऊपर पर दिए गए वर्गों में उन्हें रखा जा सकता है।
1. स्वास्थ्य सुविधायें इस स्वास्थ्य सुविधाओं - के अंतर्गत उपवन में एक विशेष प्रकार के । पथ का निर्माण किया गया है। जो मरम्म चिकित्सा में उपयोगी होता है।
इस पथ के निर्माण में तीन प्रकार के टाइल्स लगाए गए हैं। जो अलग अलग तीन रंगों के हैं।
1. लाल रंग ।
2. हरा रंग ।
3. पीला रंग ।
इन तीनों रंगों का अलग अलग प्रभाव देखने को मिलता है।
2. दर्शनीय स्थल - इसके अंतर्गत उपवन में विभिन्न दर्शनीय स्थल का निर्माण किया गया है जो निम्नलिखित हैं।
1. स्वामी विवेकानंद मेमोरियल ।
2. प्रथम पूज्य भगवान गणेश का मंदिर।
3. सविता ध्यान प्राणायाम केंद्र।
आदि और भी कई दर्शनीय स्थान । उपवन में मौजूद है।
उपवन में विभिन्न प्रकार के प्रकल्प करें किये गए हैं।
1. पर्यावरण प्रकल्प |
2. स्वावलंबन प्रकल्प |
1. पर्यावरण प्रकल्प इस प्रकल्प - के अंतर्गत उपवन में - लगभग 200 से अधिक दुर्लभ जड़ी बूटियां लगवाई
गयी है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और हमारे आयुर्वेदिक परंपरा को पुनः जागृत करने का कार्य करती है।
और विशेष रूप से एक आहार केंद्र की स्थापना की गई है जो माता भगवती आहार केंद्र के नाम से जाना जाता है। इस आहार केंद्र में। विभिन्न प्रकार के फल के जूस, अंकुरित अनाज आदि । उचित मूल्य पर सहजता से उपलब्ध करवाए जाते हैं।
2. स्वावलंबन प्रकल्प इस स्वावलंबन प्रकल्प - के अंतर्गत जैविक खेती के माध्यम से प्राकृतिक अनाज को उगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
उपवन में अन्य देखने योग्य स्थल ।
1. नक्षत्र वाटिका ।
2. नवग्रह वाटिका ।
3. वास्तुमंडल वाटिका।
आदि।
इस उपवन में और भी। कई देखने योग्य स्थल और कला कृतियां मौजूद है। जो इस उपवन की सुंदरता मैं चार चाँद लगाने का कार्य करती हैं।
हमारे विश्वविद्यालय का यह मानव निर्मित उपवन पूर्ण रूप से प्राकृतिक सुंदरता को अपने अंदर समाहित किए हुए हैं और यह पूर्णरूप से प्रकृति के नेचर को दर्शाता है हमारे विश्वविद्यालय की यह स्थापना हमें प्रकृति के प्रति जागरूक भी करती है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें